Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वाराणसी : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी धाम   |   स्वतंत्रता दिवस पर मुंबईकरों को तोहफा, मुंबई कोस्टल रोड आज से 24 घंटे के लिए खुला रहेगा   |   पश्चिम बंगाल: बर्धमान में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 30 घायल   |   राजस्थान: उदयपुर में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्ची की मौत   |   PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें   |   RSS की 100 साल की यात्रा पर देश गर्व करता है, लाल क़िले से बोले PM मोदी   |   2035 तक अहम स्थलों को देंगे सुरक्षा कवच, लाल क़िले की प्राचीर से बोले PM मोदी   |   79वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार फहराया तिरंगा, राष्ट्र के नाम दियाअपना 12वां संबोधन   |   हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

आपकी सीएम न डरेगी, न रुकेगी… हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान…

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद अब पहली बार वह सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आईं। शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता गांधीनगर पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आपकी सीएम न डरेगी, न रुकेगी।”

गांधीनगरवासियों के लिए CM का दोहरा तोहफा
गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थानीय लोगों के लिए दो बड़े उपहारों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहला उपहार यह है कि अरविंदर सिंह लवली को पूरे जमुनापार का जिम्मा सौंप दिया गया है और उन्हें विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सीएम ने बताया कि वह इस फैसले की अधिसूचना कार्यक्रम में आने से पहले ही जारी कर चुकी हैं। दूसरे उपहार के तौर पर सीएम ने कहा कि उन्होंने हर्ष मल्होत्रा और अरविंदर सिंह लवली दोनों को निर्देश दिया है कि वे जितने भी विकास कार्यों के लिए बजट की जरूरत समझें, उन्हें सूचित करें। सीएम ने भरोसा दिलाया कि यमुना पार के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

विकास कार्यों की लंबी सूची गिनाई
गांधीनगर के कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना पार में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि यमुनापार को देहरादून एक्सप्रेस का तोहफा मिल चुका है। इसके अलावा, दिल्ली में पहले जो डीटीसी बसें बिना किसी तय रूट के बेतरतीब तरीके से चलती थीं, हमारी सरकार ने उन्हें रिवाइज किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में जोड़ा है और अब डीटीसी बसों के रूट की मैपिंग की जा रही है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत यमुना पार से की जाएगी, ताकि यहां के लोगों को बेहतर और सुगम सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिले।

यमुना नदी की सफाई पर सीएम का बड़ा बयान
सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय से मां यमुना को स्वच्छ और अविरल देखने का इंतजार कर रहे हैं, उनका सपना जल्द ही साकार होगा। सीएम ने भरोसा दिलाया कि सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी, पानी की आपूर्ति सुधारी जाएगी और यमुना पार के हर इलाके में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा, “आपकी दीदी न रुकेगी, न डरेगी, आपके लिए संघर्ष करती रहेगी।”

स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान
अपने संबोधन के दौरान सीएम ने स्वदेशी को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गांधी नगर की मार्केट अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रही है। पहले जो लोग साउथ दिल्ली की मार्केट में खरीदारी करने जाते थे, आज वे गांधी नगर की मार्केट में आते हैं। सीएम ने कहा कि यहां की रेडीमेड कपड़ों की विशेषज्ञता को हमें विश्व स्तर तक पहुंचाना है और इसके लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

अरविंदर सिंह लवली की तारीफ और राजनीतिक संदेश
सीएम रेखा गुप्ता ने अरविंदर सिंह लवली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा बड़े पदों पर रहे हैं, लेकिन बदलाव और विकास के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा, “अरविंदर सिंह लवली के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों पद छोटे हैं।” साथ ही, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लिए विजन वाले नेताओं की जरूरत है, क्योंकि पिछले 10 सालों में दिल्ली पिछड़ गई है।

सीएम का संकल्प: न रुकेंगी, न थकेंगी
गांधीनगर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि दिल्ली के विकास के लिए उनकी सरकार निरंतर काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यमुना पार के हर इलाके में सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, उन्होंने दोहराया कि “मुख्यमंत्री न थकेगी, न रुकेगी और न ही डरेगी।”

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved