यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विजय रुपाणी के निधन पर जताया शोक
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में हुआ गुजरात के पूर्व सीएम का निधन
1 months ago
Written By: STATE DESK
लखनऊ. यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विजय रूपाणी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्यसभा में विजय रूपानी के साथ वे सदन में थे। मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व एवं हमेशा सभी की मदद को तत्पर विजय रुपाणी के सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।