14 साल की नाबालिग के साथ 200 लोगों ने की हैवानियत, 3 महीने तक लूटते रहे आबरू,
जवान दिखाने के लिए लगाए इंजेक्शन...दास्तां सुन रो पड़ेंगे आप...
1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति
महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, पुलिस ने एक 14 साल की नाबालिग किशोरी को देह व्यापार गिरोह से बचाया है। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि तीन महीनों में 200 से ज्यादा लोगों ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता बंगलादेश की बताई जा रही है, आइये जानते हैं पूरा मामला...
माता-पिता की डांट की डर भागी थी किशोरी
मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की रहने वाली 14 साल की किशोरी स्कूल में एक विषय में फेल हो गयी थी, माता-पिता की डांट की डर से वह घर से भाग गई। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात वहीं के रहने वाली रूबी से हुई, रूबी ने उसकी इसी मजबूरी का फायदा उठाने का प्लान बना लिया।
पति की मदद से नाबालिग को कोलकाता में बेचा
रूबी अपने पति मोहम्मद खालिद अब्दुल बापारी की मदद से उसे अवैध तरीकों से बांग्लादेश से भारत कोलकाता ले आई. रूबी ने मोटी रकम लेकर उसे जिस्म फरोशी के कारोबार करने वाले लोगों के हाथ बेंच दिया। तब से नाबालिग पीडिता का लगातार शोषण होता रहा, और उसे महाराष्ट्र के पालघर भेज दिया गया।
NGO के साथ मिलाकर पुलिस ने किया रेस्क्यू
मुखबिर से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने एक NGO के साथ मिलकर वसई के नायगांव के एक फ़्लैट में छापा मारा जहां पुलिस देह व्यापार में लिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया, पकडे गए लोगों में से कुछ बांग्लादेश के भी नागरिक हैं। रेस्क्यू टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में से छह और 14 साल की लड़की सहित पांच पीड़ितों में से तीन बांग्लादेश के नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में 33 और 32 साल की दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कथित तौर पर नाबालिग को बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने में मदद की थी।
घर से भागी और देह व्यापार में फंसी
पुलिस के मुताबिक लड़की बांग्लादेश की है जहां वह एक विषय में फेल होने पर डांट की डर से भाग गई थी, इसके बाद पीड़िता की एक परिचित महिला ने उसे भारत में दाखिल होने में मदद की और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। नाबालिग लड़की को सबसे पहले गुजरात के नाडियाड में तस्करी के लिए लाया गया था। जहा उसके साथ हैवानियत की।
बड़ा दिखाने को दिए गए हार्मोनल इंजेक्शन
पुलिस का कहना है जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की को समय से पहले बड़ा दिखाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए गए, 200 लोगो ने नाबालिक लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण किया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगो को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम भेजी गयी है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।