Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वाराणसी : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी धाम   |   स्वतंत्रता दिवस पर मुंबईकरों को तोहफा, मुंबई कोस्टल रोड आज से 24 घंटे के लिए खुला रहेगा   |   पश्चिम बंगाल: बर्धमान में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 30 घायल   |   राजस्थान: उदयपुर में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्ची की मौत   |   PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें   |   RSS की 100 साल की यात्रा पर देश गर्व करता है, लाल क़िले से बोले PM मोदी   |   2035 तक अहम स्थलों को देंगे सुरक्षा कवच, लाल क़िले की प्राचीर से बोले PM मोदी   |   79वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार फहराया तिरंगा, राष्ट्र के नाम दियाअपना 12वां संबोधन   |   हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

जानें कल कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम… देशभर में मानसून के असर से बारिश और उमस का मिला-जुला मिजाज…

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

भारत मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अधिक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह मौसम प्रणाली अगले 12 घंटों में और गहराएगी और 19 अगस्त की दोपहर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों को पार कर सकती है। इसके असर से दक्षिण प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मॉनसून का असर और तेज रहेगा। साथ ही, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिला। कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस का कहर
मॉनसून की कमजोरी का असर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। प्रदेशभर में दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटों तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त के बीच बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 24 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। पहाड़ों पर बादल फटने की घटनाओं से लोग अपने घरों को छोड़ने पर विवश हो गए हैं। मौसम विभाग ने 19 अगस्त से अगले सात दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

बिहार में उमस और फिर बारिश
पिछले 24 घंटों में बिहार के कई इलाकों में 7 से 10 सेंटीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद मॉनसून की कमजोरी से लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक यही स्थिति बनी रहेगी, लेकिन 20 से 24 अगस्त के बीच राज्य में भारी बारिश हो सकती है।

पूर्व और मध्य भारत में सक्रिय रहेगा मॉनसून
पूर्व और मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का सीधा असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 अगस्त को दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ और बिहार में 18 से 24 अगस्त के बीच लगातार भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

उत्तर-पूर्व में फिर से लौटेगी भारी बारिश
मॉनसून की कमजोरी के चलते बीते दिनों उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश की गति धीमी पड़ी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने 20 से 24 अगस्त के बीच असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे एक बार फिर इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

पश्चिम भारत में भी बरसेंगे बादल
पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 18 और 19 अगस्त को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 19 और 20 अगस्त को गुजरात राज्य में भीषण बारिश का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved