Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

MP में भाभी को ले भागी ननद...वॉट्सऐप चैट से खुला सीक्रेट लव स्टोरी का राज, पत्नी और बहन को ढूंढने दर-दर भटक रहा युवक

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता। एक पति, उसकी पत्नी और ममेरी बहन के बीच बने रिश्तों की उलझन ने पूरे परिवार को हिला दिया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसकी ही बहन भगा कर ले गई, दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया था और अब पत्नी लापता है।

लव मैरिज के बाद बना सुखी परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन निवासी 30 वर्षीय आशुतोष बंसल ने सात साल पहले मोहल्ले की लड़की संध्या से लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ। परिवार ने शुरू में शादी का विरोध किया, लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो गया। जिसके बाद वो साल 2022 में आशुतोष पढ़ाई के लिए पत्नी और बेटे को लेकर जबलपुर आ गया, जहां वह प्राइवेट कॉलेज से डी.एड. कर रहा है।

ननद-भाभी की बढ़ती दोस्ती
वहीं जबलपुर में रहते हुए आशुतोष की ममेरी बहन मानसी अक्सर घर आती-जाती रहती थी और यहीं संध्या और मानसी में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों घूमने-फिरने भी साथ जाने लगीं। आशुतोष को कभी अंदेशा नहीं हुआ कि यह दोस्ती एक खतरनाक मोड़ ले सकती है।

पहली बार गायब हुई पत्नी
वहीं गत 13 सितंबर को अचानक संध्या घर से बिना बताए चली गई। जिसके बाद पति ने दिनभर खोजबीन की, तो वह सीसीटीवी फुटेज में रांझी इलाके की तरफ जाती दिखी। अगले दिन रेलवे स्टेशन पर संध्या मिल गई, लेकिन उसने स्पष्ट जवाब देने के बजाय अमरपाटन जाने की जिद की।

दूसरी बार गुमशुदगी और चौकाने वाले चैट
वहीं उसके कुछ ही दिनों बाद 22 सितंबर को संध्या फिर से घर से गायब हो गई। इस बार उसने मोबाइल तक छोड़ दिया। पति ने फोन खंगाला तो वॉट्सऐप चैट देखकर दंग रह गया। उसमें संध्या और मानसी ने साथ रहने की योजना बनाई थी। आशुतोष ने तुरंत अमरपाटन और जबलपुर के घमापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की जांच और परिजनों का शक
वहीं इस मामले में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और चैट रिकॉर्ड खंगाले, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला। मानसी से पूछताछ की गई, मगर उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जबलपुर और मैहर पुलिस संयुक्त रूप से तलाश कर रही है। यह साफ नहीं है कि संध्या अपनी मर्जी से गई है या कोई अनहोनी हुई है। वहीं आशुतोष का आरोप है कि पत्नी और बहन की नजदीकियां खतरनाक स्तर तक बढ़ चुकी थीं। दोनों ने मिलकर साथ रहने का फैसला कर लिया था। मानसी घर लौट आई है, लेकिन संध्या का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इसे भी देंखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved