Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वाराणसी : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी धाम   |   स्वतंत्रता दिवस पर मुंबईकरों को तोहफा, मुंबई कोस्टल रोड आज से 24 घंटे के लिए खुला रहेगा   |   पश्चिम बंगाल: बर्धमान में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 30 घायल   |   राजस्थान: उदयपुर में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्ची की मौत   |   PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें   |   RSS की 100 साल की यात्रा पर देश गर्व करता है, लाल क़िले से बोले PM मोदी   |   2035 तक अहम स्थलों को देंगे सुरक्षा कवच, लाल क़िले की प्राचीर से बोले PM मोदी   |   79वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार फहराया तिरंगा, राष्ट्र के नाम दियाअपना 12वां संबोधन   |   हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

हमले के बाद दिल्ली CM की सुरक्षा में बड़ा बदलाव… जानें अब कैसा होगा रेखा गुप्ता का सुरक्षा दायरा…

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने नए प्रोटोकॉल लागू करने का निर्णय लिया है।

जनसुनवाई में सुरक्षा होगी कड़ी
दिल्ली पुलिस अब जनसुनवाई कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से तैयार कर रही है। नए नियमों के तहत, कोई भी व्यक्ति सीधे मुख्यमंत्री के पास नहीं पहुंच सकेगा। शिकायतकर्ताओं की पहचान और उनकी शिकायत की पहले वेरिफिकेशन की जाएगी, उसके बाद ही उन्हें सीएम के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा, जनसुनवाई के दौरान क्लोज प्रोटेक्शन में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। हालांकि, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बाहर कार्यक्रमों के लिए निकलेंगी, तो उनकी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा।

सीएम को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने सीएम रेखा गुप्ता को सीआरपीएफ की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है, जिसमें क्लोज प्रोटेक्शन के तहत सीआरपीएफ के प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे। केंद्र सरकार का यह फैसला बुधवार को हुए हमले के बाद लिया गया।

सीएम कार्यालय पर हुआ हमला
आपको बताते चलें कि बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को “मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश” करार दिया। दिल्ली पुलिस ने हमले के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी राजेशभाई खिमजीभाई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

हमले की पहले से रची थी साजिश
जानकारी के मुताबिक, आरोपी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजीभाई, गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि उसने हमले की तैयारी कम से कम 24 घंटे पहले से शुरू कर दी थी। फुटेज में आरोपी को मुख्यमंत्री आवास की रेकी करते, परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग करते और हमले की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। एक दिन पहले की रिकॉर्डिंग में वह किसी से फोन पर बात भी करता नजर आ रहा है।

पूछताछ में 'भैरव बाबा' का जिक्र
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे “भैरव स्वरूप में आए कुत्ते” ने दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का आदेश दिया था। राजेश ने बताया कि वह शिव मंदिर बनाकर पूजा करता है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसने शिवलिंग में भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन किए। आरोपी के अनुसार, भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने ही उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का निर्देश दिया था। राजेश सोमवार को अपने घर से उज्जैन पहुंचा, जहां से भी उसे भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने दिल्ली जाने का आदेश दिया।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved