Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वाराणसी : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी धाम   |   स्वतंत्रता दिवस पर मुंबईकरों को तोहफा, मुंबई कोस्टल रोड आज से 24 घंटे के लिए खुला रहेगा   |   पश्चिम बंगाल: बर्धमान में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 30 घायल   |   राजस्थान: उदयपुर में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्ची की मौत   |   PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें   |   RSS की 100 साल की यात्रा पर देश गर्व करता है, लाल क़िले से बोले PM मोदी   |   2035 तक अहम स्थलों को देंगे सुरक्षा कवच, लाल क़िले की प्राचीर से बोले PM मोदी   |   79वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार फहराया तिरंगा, राष्ट्र के नाम दियाअपना 12वां संबोधन   |   हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का महिलाओं को तोहफा, अपना रोजगार करने के लिये मिलेंगे दस हजार

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का दावा है कि इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि बिहार में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

महिलाओं को सशक्त बनाने की नई पहल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया गया है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में योगदान दे रही हैं, बल्कि अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमने महिलाओं के हित में एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है, जिसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम होंगे।”

10 हजार रुपये की पहली किस्त, फिर दो लाख तक की अतिरिक्त मदद
कैबिनेट बैठक में स्वीकृत ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सितंबर 2025 से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद महिलाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो सरकार द्वारा दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

दो दशक की महिला सशक्तीकरण यात्रा
कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसके अनुसार 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया गया, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही। छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक मदद दी गई। 2006 में विश्व बैंक से लोन लेकर ‘जीविका’ योजना की शुरुआत की गई, जिससे समूह बनाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया गया। पंचायत स्तर पर विवाह मंडप बनाने का निर्णय भी महिलाओं के सुझाव पर लिया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ इन्हीं पहलों की कड़ी है, जिसका क्रियान्वयन जीविका संगठन के माध्यम से होगा और इसकी मॉनिटरिंग ग्रामीण विकास विभाग करेगा।

महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार
बिहार सरकार ने गांव से लेकर शहर तक हाट बाजार विकसित करने का निर्णय लिया है, ताकि महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की सीधी बिक्री का अवसर मिल सके। इससे महिलाओं को नए ग्राहक और स्थायी बाजार मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा।

आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। आवश्यकतानुसार नगर विकास एवं आवास विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

नीतीश कुमार का भरोसा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी, बल्कि राज्य में ही रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, "इस योजना के लागू होने से लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और बिहार की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।”

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved