Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मोदी को दोस्त बताकर ट्रम्प ने की टैरिफ लगाने की घोषणा, भारत पर अमेरिका का टैरिफ वार, इतने प्रतिशत तक लगाया टैरिफ

2 months ago
Written By: News Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर अब 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने ट्रम्प ने की घोषणा की है। अमेरिका ने कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी और चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है। अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, लेकिन फिर भी लगाया टैरिफ
मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। 

इन देशों पर ट्रम्प सरकार ने लगाया इतना टैरिफ 
ट्रंप ने वियतनाम से होने वाले आयात पर 46 फीसदी, स्विटजरलैंड पर 31, ताइवान पर 32, जापान पर 24, ब्रिटेन पर 10, ब्राजील पर 10, इंडोनेशिया पर 32, सिंगापुर पर 10, दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने विदेश से ऑटोमोबाइल के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जबकि ऑटो पार्ट पर भी इतना ही टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल पर नया टैरिफ 3 अप्रैल से और ऑटो पार्ट पर 3 मई से प्रभावी होगा।

व्यापार के मामले में मित्र, शत्रु से भी बदतर
ट्रंप ने जवाबी टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा, कई बार व्यापार के मामले में मित्र, शत्रु से भी बदतर होते हैं। हम बहुत से देशों को सब्सिडी देते हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हैं तथा उन्हें व्यापार में बनाए रखते हैं। ट्रंप ने खासकर व्यापार भागीदारों, विशेष रूप से मेक्सिको और कनाडा के बारे में कहा, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? मेरा मतलब है, हम किस बिंदु पर कहते हैं कि आपको अपने लिए काम करना होगा। हम अंततः अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। व्यापार घाटा अब केवल एक आर्थिक समस्या नहीं है। यह एक राष्ट्रीय आपातकाल है। ट्रंप ने मीडिया के सामने एक बोर्ड दिखाया जिसमें अधिकांश देशों पर लगाए गए नए करों को दिखाया गया था। इस बोर्ड पर दरें 10% से 49% तक थीं।

इससे पहले, व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ ही क्षणों में, मैं दुनिया भर के देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने वाले ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। मेरी राय में, यह अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह हमारी आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा है। वर्षों से, मेहनती अमेरिकी नागरिकों को किनारे पर बैठने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि अन्य देश अमीर और शक्तिशाली होते जा रहे थे। इसका अधिकांश हिस्सा हमारी कीमत पर हुआ। आज की कार्रवाई के साथ, हम अंततः अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम होने जा रहे हैं। हम इसे पहले से कहीं अधिक महान बनाएंगे। 

अमेरिकी उद्योग का हुआ पुनर्जन्म
आगे उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे साथी अमेरिकियों, यह मुक्ति दिवस है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। 2 अप्रैल, 2025 को हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि यह वह दिन है जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ। जिस दिन अमेरिका की नियति को पुनः प्राप्त किया गया और जिस दिन हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया। दशकों से, हमारे देश को अन्य देशों, मित्र और शत्रु दोनों ने लूटा गया। अमेरिकी स्टीलवर्कर्स, ऑटो वर्कर्स, किसान और कुशल कारीगरों ने बड़ी पीड़ा झेली है। हमारे देश और इसके करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। 

विदेशी आटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत टैरिफ 
मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है। जबकि थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक कीमत वसूल रहे हैं जैसे भारत 70%, वियतनाम 75% और अन्य उससे भी अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। ऐसे भयावह असंतुलन ने हमारे औद्योगिक आधार को तबाह कर दिया है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। मैं इस आपदा के लिए इन अन्य देशों को बिल्कुल भी दोषी नहीं मानता। मैं पूर्व राष्ट्रपतियों और पिछले नेताओं को दोषी मानता हूँ जो अपना काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज आधी रात से ही प्रभावी, हम सभी विदेश निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ लगाएंगे। 
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि 1930 के दशक की महामंदी का कारण अमेरिका द्वारा आयकर लगाना और टैरिफ से दूर रहना था। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि 1870 से 1913 के बीच जब अमेरिका एक "टैरिफ राष्ट्र" था, तब वह अपने सबसे समृद्ध समय पर था।

5 अप्रैल से लागू होंगे टैरिफ 
वहीं, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी भागीदारों पर लगाए गए नए टैरिफ पांच अप्रैल से प्रभावी होंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि 5 अप्रैल को रात 12:01 बजे (0401 GMT) बेसलाइन 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया जाएगा। वहीं विशिष्ट भागीदारों के लिए बढ़ी हुई दरें 9 अप्रैल को रात 12:01 बजे से प्रभावी होंगी।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved