Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वाराणसी : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी धाम   |   स्वतंत्रता दिवस पर मुंबईकरों को तोहफा, मुंबई कोस्टल रोड आज से 24 घंटे के लिए खुला रहेगा   |   पश्चिम बंगाल: बर्धमान में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 30 घायल   |   राजस्थान: उदयपुर में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्ची की मौत   |   PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें   |   RSS की 100 साल की यात्रा पर देश गर्व करता है, लाल क़िले से बोले PM मोदी   |   2035 तक अहम स्थलों को देंगे सुरक्षा कवच, लाल क़िले की प्राचीर से बोले PM मोदी   |   79वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार फहराया तिरंगा, राष्ट्र के नाम दियाअपना 12वां संबोधन   |   हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अखिलेश यादव की गाड़ी का कटा ओवर स्पीडिंग का 8 लाख का चालान, भाजपा पर भड़के सपा सुप्रीमो

4 days ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की गाड़ी पर ओवर स्पीडिंग के लिए 8 लाख रुपये का भारी भरकम चालान काटा गया है। इस पर अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से वसूली करने में लगी है, लेकिन सुविधाएं देने में नाकाम है।

8 लाख रुपये का चालान और अखिलेश की नाराजगी
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी गाड़ी का 8 लाख रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा, "कल मुझे अपनी गाड़ी का चालान दिखा, आपको पता है कितना है? पूरे 8 लाख रुपये। सरकार के पास कैमरा होगा, उसमें गाड़ी आई होगी और चालान काट दिया। मैंने कहा- दे दो।" उन्होंने आरोप लगाया कि कैमरा सिस्टम और चालान प्रक्रिया बीजेपी से प्रभावित है। अखिलेश ने कहा कि कैमरा चलाने वाले और चालान करने वाले लोग भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि वे इस पूरे मामले की ट्रेसिंग करेंगे और जिम्मेदार लोगों की पहचान करेंगे।

‘हमें खटारा गाड़ी दी गई, फिर भी चालान काटा गया’
सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जो गाड़ी दी गई है, उसकी हालत ठीक नहीं है। "हमें सरकार की तरफ से जो गाड़ी दी गई है, वह खटारा है, चलने की हालत में नहीं है। इन गाड़ियों में हम लोग ठीक से सफर भी नहीं कर सकते। इसके बावजूद हमारी गाड़ी का आठ लाख रुपये का चालान काट दिया गया।" अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि संभव है कि चालान करने वाले लोग मुख्यमंत्री के सजातीय हों और राजनीतिक द्वेष के चलते यह कार्रवाई की गई हो। ‘बीजेपी इस्तेमाल करती है, फिर बर्बाद करती है’ अखिलेश यादव ने इस मौके पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "बीजेपी इस्तेमाली पार्टी है, यह पहले इस्तेमाल करेगी फिर बर्बाद करेगी। बीजेपी किसी की सगी नहीं है।" सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की सरकार आम जनता से वसूली पर वसूली कर रही है, लेकिन विकास कार्यों और सुविधाओं के नाम पर शून्य प्रदर्शन है।

केतकी सिंह विवाद पर अखिलेश की प्रतिक्रिया
इस दौरान, सपा प्रमुख ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह से जुड़े विवाद पर भी बयान दिया। बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियों के आरोप में तीन लोगों पर अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा, "अगर बीजेपी विधायक को बेटी का दुख है, तो उन्हें दूसरों की बेटियों का भी दुख होना चाहिए। सरकार को सबसे ज्यादा दुखी होना चाहिए। लेकिन बीजेपी सिर्फ आरोप लगाने में माहिर है।" उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी उनके खिलाफ टोटी चोरी का इल्जाम लगाया गया था। अखिलेश ने कहा, "आप हमारे घर को गंगाजल से धुलवाते हैं, लेकिन मैं नहीं भूल सकता। मैंने कई बार कहा है कि मैं इसे कभी नहीं भूल सकता।"

मामले पर सियासत गरमाई
अखिलेश यादव की गाड़ी पर 8 लाख रुपये का चालान काटे जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने इसे सरकार की राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि बीजेपी सूत्रों का कहना है कि यह चालान कानून के तहत जारी किया गया है। वहीं इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ने की पूरी संभावना है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved