बंदूक से छेड़-छाड़ कर रहा था शख्स, अचानक चल गई गोली,
हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
1 months ago Written By: आदित्य कुमार वर्मा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह वीडियो एक शख्स की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का है, जिसका वीडियो पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
बंदूक की जांच करते वक्त हुआ हादसा इस वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स अपने स्टोर में बैठा हुआ है और उसके हाथ में बंदूक है। वह उसे चलाने की कोशिश करता है, लेकिन गोली नहीं चलती। बंदूक में तकनीकी खराबी समझकर शख्स उसे ऊपर उठाता है और भीतर झांककर देखने लगता है। अचानक ही गोली चल जाती है और सीधे उसके चेहरे पर लगती है। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा वहीं ये पूरा हादसा स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि शख्स बंदूक को उठाकर उसमें देखता है और उसी समय गोली निकल जाती है। यह घटना इस बात का सबूत है कि बंदूक या किसी भी हथियार के इस्तेमाल में लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
सोशल मीडिया पर बहस तेज वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने बंदूक सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा शुरू कर दी। कई लोग इसे देखकर शॉक्ड हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि हथियारों के उपयोग में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। कई यूजर्स इसे शेयर कर दूसरों को आगाह कर रहे हैं कि थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है।य