प्रियंका चोपड़ा ने सास के साथ की थी ये चालाकी,
सालों बाद हुआ खुलासा
19 days ago
Written By: ANJALI
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका न सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी अपने बेबाक अंदाज और दिलचस्प किस्सों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मजेदार किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बड़ी चालाकी से अपनी सास डेनिस मिलर जोनस से अपने कपड़े धुलवा लिए थे।

कपड़े धोने से बचने के लिए अपनाया ये तरीका
प्रियंका ने हाल ही में पीपल मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कपड़े धोना बेहद मुश्किल और झंझट वाला काम लगता है। इसीलिए वह अक्सर इस काम से बचने की तरकीबें निकालती रहती हैं। उन्होंने बताया, "मेरी सास ने एक बार मुझे कपड़े धोना सिखाने की कोशिश की थी। लेकिन वो असल में मेरा तरीका था जिससे मैं उनसे अपने कपड़े धुलवा सकूं।" प्रियंका की यह बात सुनकर फैंस उनकी स्मार्टनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।
शादी के बाद और भी मजबूत हुआ रिश्ता
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों की जोड़ी आज ग्लोबल कपल्स की लिस्ट में शामिल है। प्रियंका ने बताया कि उनके पति निक का परिवार उन्हें पहले से जानता था, क्योंकि उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतते हुए प्रियंका को टीवी पर देखा था। यही वजह थी कि निक के परिवार से उनका जुड़ाव शुरू से ही खास रहा है।
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इद्रिस एल्बा जैसे हॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में प्रियंका का ग्लोबल स्टारडम साफ नजर आता है।