ये है बॉलीवुड की योगा क्वीन्स,
इन एक्ट्रेसेस ने योग से बनाई हॉट एंड फिट बॉडी
1 months ago
Written By: ANJALI
आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऑफिस हो या स्कूल, हर कोई योग के महत्व को समझ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मुहिम में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं उन हॉट एंड फिट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जो योग को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना चुकी हैं।
1. मलाइका अरोड़ा - 50 की उम्र में भी फिटनेस क्वीन
मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 50 साल की उम्र में भी वह योग के दम पर अपनी बेहतरीन बॉडी को मेंटेन करके रखती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर वह योग करते हुए नजर आती हैं। और उनकी इस फिटनेस का राज योगा और जिम है।
2. करीना कपूर खान - योग और जिम का कॉम्बो
वहीं बेबो यानी करीना कपूर खान भी योगा फैन है उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद योग की मदद से ही अपनी बॉडी को शेप में लाया था। वह नियमित रूप से योग करती हैं और अपने फैंस के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।
3. आलिया भट्ट - योग से पाया प्रेग्नेंसी के बाद पर्फेक्ट शेप
वहीं आलिया भट्ट भी योगा को लेकर काफी ज्यादा एक्वटिव रहती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी के बाद योग ने ही उन्हें वापस शेप में आने में मदद की। वह रोजाना योग करती हैं और इसका असर उनकी बॉडी के साथ साथ खूबसूरती पर भी दिखता है।
4. समांथा रुथ प्रभु - ग्लोइंग स्किन का राज योग
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु भी योग की दीवानी हैं। उनका मानना है कि योग न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छा है बल्कि इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है। वो सोशल मीडिया पर अपनी योगा करते हुए अकसर फोटोज शेयर करती है और योगा क्लासेज से बाहर निकलते हुए स्पॉट होती है।
5. शिल्पा शेट्टी - बॉलीवुड की ओरिजिनल योगा क्वीन
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं जिन्होंने योग को पॉपुलर बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह न सिर्फ खुद योग करती हैं बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करती रहती हैं। योग न सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है। इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी योग को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि अगर आप नियमित रूप से योग करें तो उम्र सिर्फ एक नंबर है।