Big Boss19 में नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट,
घर में हुआ झगड़ा और ड्रामा
1 months ago
Written By: ANJALI
रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड नॉमिनेशन टास्क की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं—मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर।
नॉमिनेशन टास्क: 19 मिनट का खेल
बिग बॉस ने घरवालों को एक दिलचस्प टास्क दिया, जिसमें कंटेस्टेंट की जोड़ियों को 19 मिनट का सटीक अंदाज़ा लगाना था। इस दौरान बाकी सदस्य उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक की जोड़ी ने 16 मिनट का अनुमान लगाया, जो सबसे ज्यादा गलत साबित हुआ। इसी वजह से वे सीधे नॉमिनेट हो गए। गौरव खन्ना–तान्या मित्तल (20 मिनट 25 सेकंड) और प्रणित मोरे–फरहाना भट्ट (20 मिनट 48 सेकंड) ने सबसे नज़दीकी टाइमिंग का अनुमान लगाया और सुरक्षित हो गए।
अवेज और नगमा को सजा
अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी को भी सीधे नॉमिनेट कर दिया गया। हालांकि, इसका कारण उनकी टाइमिंग नहीं बल्कि अभिषेक बजाज की गलती रही। उन्होंने नागमा की मदद करने के लिए कमरे का दरवाज़ा बंद कर दिया, जो नियमों का उल्लंघन था। बिग बॉस ने इसे गंभीरता से लेते हुए अवेज और नगमा दोनों को दंडस्वरूप नॉमिनेट कर दिया।
घर में झगड़े और ड्रामा
नॉमिनेशन के साथ ही घर में नई लड़ाइयां भी शुरू हो गईं। कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच जमकर बहस हुई। कुनिका ने तान्या की परवरिश पर टिप्पणी की, जिससे तान्या भावुक होकर रो पड़ीं। इस पर गौरव खन्ना और अन्य घरवाले तान्या के समर्थन में खड़े हुए। वहीं तान्या ने भी बाद में कुनिका को करारा जवाब दिया। कुनिका गुस्से में आकर घरवालों के लिए खाना बनाना बंद कर दिया। बिग बॉस 19 का यह नॉमिनेशन टास्क न केवल गेम को रोमांचक बना रहा है बल्कि घर में रिश्तों की परीक्षा भी ले रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इन चार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसकी विदाई होगी और किसकी जर्नी आगे बढ़ेगी।