धुरंधर में मेजर इक़बाल बनकर चमके अर्जुन रामपाल,
30 साल की मेहनत के बाद मिल रही असली पहचान
1 days ago
Written By: Aniket Prajapati
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके कलाकार भी खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इन्हीं कलाकारों में एक नाम अर्जुन रामपाल का है, जिन्होंने फिल्म में मेजर इक़बाल का दमदार किरदार निभाया है। लगभग 30 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बावजूद अर्जुन रामपाल को वह शोहरत कभी नहीं मिली जो उनकी प्रतिभा के लायक थी। लेकिन धुरंधर ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। छोटे शहर से लेकर बॉलीवुड तक का सफर अर्जुन के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
छोटे शहर से मॉडलिंग की दुनिया में बने स्टार
अर्जुन रामपाल का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने अपने परिवार के टूटते संबंधों को देखा और अपनी मां के साथ रहना पड़ा। स्कूल पूरा करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के समय से ही अर्जुन को मॉडलिंग का शौक था। इसी दौरान एक पार्टी में उनकी मुलाकात डिजाइनर रोहित बाल से हुई, जिन्हें अपने शो के लिए मॉडल की तलाश थी। रोहित ने अर्जुन को कास्ट किया और यहीं से उनका मॉडलिंग करियर शुरू हो गया। 1990 के दशक में अर्जुन रामपाल इंटरनेशनल लेवल पर बतौर मॉडल पहचान बनाने लगे। उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ी कि उस समय के टॉप मॉडल जॉन अब्राहिम को भी वे कड़ी टक्कर देते थे। उनकी पर्सनैलिटी, लुक्स और काम को देखकर कई बड़े ब्रांड्स ने उन्हें अपने कैंपेन का हिस्सा बनाया।
फिल्मों में हीरो से लेकर विलेन तक हर भूमिका में दमदार प्रदर्शन
अर्जुन रामपाल ने अब तक 66 से ज्यादा फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उन्होंने हीरो, विलेन, पुलिस ऑफिसर, आर्मी ऑफिसर जैसे तमाम किरदार निभाए हैं। रॉक ऑन में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया, वहीं रावण में उनके विलेन वाले किरदार की भी तारीफ हुई। नई फिल्म धुरंधर में निभाया गया उनका किरदार मेजर इक़बाल इस समय चर्चा का विषय है। critics और दर्शक दोनों ही उनके काम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। लंबे समय बाद अर्जुन रामपाल को इतना मजबूत रोल मिला है, जिसने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है। अर्जुन रामपाल ने 2023 में एक बेटे के जन्म की खुशखबरी देकर चौथी बार पिता बनने का जश्न भी मनाया था। निजी और प्रोफेशनल दोनों ही ज़िंदगी में वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं और आज भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं।