Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वाराणसी : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी धाम   |   स्वतंत्रता दिवस पर मुंबईकरों को तोहफा, मुंबई कोस्टल रोड आज से 24 घंटे के लिए खुला रहेगा   |   पश्चिम बंगाल: बर्धमान में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 30 घायल   |   राजस्थान: उदयपुर में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्ची की मौत   |   PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली पर भारी मात्रा में कम होंगी GST की दरें   |   RSS की 100 साल की यात्रा पर देश गर्व करता है, लाल क़िले से बोले PM मोदी   |   2035 तक अहम स्थलों को देंगे सुरक्षा कवच, लाल क़िले की प्राचीर से बोले PM मोदी   |   79वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार फहराया तिरंगा, राष्ट्र के नाम दियाअपना 12वां संबोधन   |   हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मिली डिफेक्टिव कार तो करा डाली शारुख खान और दीपिका पादुकोण पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक कार कंपनी का प्रचार करने के चलते कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले 50 वर्षीय कीर्ति सिंह की शिकायत पर दोनों कलाकारों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें जानबूझकर डिफेक्टिव हुंडई अल्कजार कार बेची गई, जिससे उनके और उनके परिवार की जिंदगी खतरे में पड़ गई।

कैसे शुरू हुआ मामला
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता कीर्ति सिंह ने एसीजेएम कोर्ट संख्या 2 में एक याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर इस्तगासा के जरिए भरतपुर के मथुरागेट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में हुंडई अल्कजार कार खरीदी थी। यह गाड़ी उन्होंने लोन पर ली थी, लेकिन खरीद के कुछ ही दिनों बाद कार में गंभीर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट सामने आने लगे।

कार में खतरनाक तकनीकी खामी
शिकायत में कीर्ति सिंह ने बताया कि जब वह गाड़ी की स्पीड बढ़ाने के लिए एक्सेलरेटर दबाते हैं, तो आरपीएम तेजी से बढ़ जाता है लेकिन गाड़ी की स्पीड नहीं बढ़ती। इतना ही नहीं, उस दौरान गाड़ी तेजी से कांपने लगती है, जिससे उनके और उनके परिवार की जान जोखिम में पड़ जाती है। कीर्ति का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद कंपनी ने उन्हें कोई समाधान नहीं दिया, जबकि खरीदारी के समय डीलर ने दावा किया था कि गाड़ी में कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी और अगर समस्या हुई तो डीलर पूरी जिम्मेदारी लेगा।

मामले में कौन-कौन नामजद
एफआईआर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा हुंडई मोटर इंडिया और डीलरशिप से जुड़े कई बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें कंपनी के सीईओ किम अनसो, होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ तरुण गर्ग, नितिन शर्मा (एमडी, मालवा ऑटो सेल्स कुण्डली), प्रियंका शर्मा (डायरेक्टर, मालवा ऑटो सेल्स कुण्डली) और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्होंने इस कार को खरीदने के लिए ₹51,000 की बुकिंग राशि पहले जमा की थी। इसके बाद उन्होंने ₹10,03,699 का लोन लिया और बाकी राशि नकद दी। इस तरह कार की कुल कीमत ₹23,97,353 पड़ी। उनका कहना है कि डीलरशिप ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि गाड़ी में कोई तकनीकी खामी नहीं होगी, लेकिन खरीदारी के बाद गाड़ी में लगातार दिक्कतें आती रहीं।

शाहरुख और दीपिका कैसे फंसे विवाद में
कीर्ति सिंह का आरोप है कि इस मामले में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी बराबरी के आरोपी हैं। इसका कारण यह है कि दोनों अभिनेता हुंडई कंपनी के ब्रैंड एंबेसेडर हैं और उन्होंने इस गाड़ी का प्रचार किया। शिकायत में कहा गया है कि दोनों कलाकारों ने कंपनी की गाड़ियों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग की, इसलिए वे भी इस आपराधिक कृत्य में बराबरी के हिस्सेदार हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान साल 1998 से हुंडई के ब्रैंड एंबेसेडर हैं, जबकि दीपिका पादुकोण ने साल 2023 में कंपनी की ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में जुड़ाव किया था।

कौन सी धाराओं में दर्ज हुआ मामला
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और 120-B के तहत एफआईआर दर्ज की है। इनमें धारा 406 आपराधिक न्यास भंग, धारा 420 धोखाधड़ी और धारा 120-B आपराधिक साजिश से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपों की तफ्तीश की जा रही है।

अभी क्या है स्थिति
मथुरागेट पुलिस इस समय शिकायतकर्ता के दावों की पुष्टि करने में जुटी है। वहीं, कंपनी के अधिकारियों और डीलरशिप प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस विवाद ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved