10 Unique Animals: भारत केवल संस्कृति और परंपराओं का देश नहीं, बल्कि जैव विविधता का भी खजाना है। यहां कुछ ऐसे दुर्लभ और अनोखे जानवर पाए जाते हैं जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलते। उनके रंग-रूप से लेकर आदतें तक सबकुछ अलग है। आइए जानते हैं ऐसे 10 जानवरों के बारे में…
गिर के राजा एशियाई शेर (Asiatic Lion)
एशियाई शेर सिर्फ गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं। अफ्रीकी शेर से अलग इनकी पूंछ में झबरा बाल और पेट पर ढीली त्वचा होती है। इनकी संख्या थोड़ी बढ़ी जरूर है, लेकिन अब भी ये संकटग्रस्त श्रेणी में आते हैं।
डांसिंग डियर संगाई (Sangai)
मणिपुर के कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाने वाला संगाई हिरण अपने खास चलने के अंदाज के लिए डांसिंग डियर कहलाता है। यह तैरते घास के मैदानों में रहता है और इसका आवास तेजी से खत्म हो रहा है।
नीलगिरी की शान नीलगिरी तहर (Nilgiri Tahr)
यह दुर्लभ पहाड़ी बकरी केवल पश्चिमी घाट के नीलगिरी पहाड़ों में मिलती है। इसका अस्तित्व खतरे में है, लेकिन संरक्षण परियोजनाएं इसे बचाने का प्रयास कर रही हैं।
जंगलों का बंदर राजा लायन टेल्ड मकाक (Lion-Tailed Macaque)
केरल और कर्नाटक के वर्षा वनों में मिलने वाला यह बंदर अपनी शेर जैसी पूंछ के लिए जाना जाता है। जंगलों की कटाई के चलते यह विलुप्ति के कगार पर है।
द्वीपों के रहस्य अंडमान वाइल्ड पिग और निकोबार मेगापोड
अंडमान वाइल्ड पिग वहां के घने जंगलों में मिलता है और खास परिस्थितियों में ढल चुका है। वहीं, निकोबार मेगापोड एक अनोखा पक्षी है जो मिट्टी के ढेर में अंडे सेता है।
हिमालयी भेड़िया, पिग्मी हॉग और सफेद सिर वाला जलपक्षी
हिमालयी भेड़िया लद्दाख की ऊंचाई पर मिलता है, पिग्मी हॉग दुनिया का सबसे छोटा जंगली सुअर है जो सिर्फ असम में पाया जाता है, और अंडमान वॉटरहेन सफेद सिर वाला एक दुर्लभ पक्षी है जो सिर्फ अंडमान में मिलता है।