वास्तु के अनुसार तिजोरी रखने की सही दिशा कौन-सी है?
जानिए पैसों में बरकत का रहस्य
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Vastu Tips: वास्तु जानकार के हिसाब से एक अहम जानकारी साझा की है जो हर घर के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने बताया कि हर इंसान चाहता है कि उसके पास धन की कमी न हो, तरक्की मिले और भविष्य सुरक्षित रहे। इसके लिए जिस जगह पर हम अपनी तिजोरी या सेफ रखते हैं, वह केवल अलमारी नहीं बल्कि हमारी मेहनत भविष्य और धन का केंद्र होती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी रखने की दिशा का बहुत महत्व है, और इसका सीधा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
वास्तु के अनुसार तिजोरी के लिए सबसे शुभ दिशा
वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा पश्चिम (वेस्ट) मानी गई है। यह दिशा धन के देवताओं मां लक्ष्मी और कुबेर से जुड़ी होती है। माना जाता है कि इस दिशा में रखी गई चीज़ें घटती नहीं बल्कि बढ़ती हैं। यदि तिजोरी को इस दिशा में रखा जाए, तो उसमें रखा धन धीरे-धीरे बढ़ता है और व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होता है।
तिजोरी में रखें लक्ष्मी की बैठी मुद्रा वाली तस्वीर
वास्तु जानकार के अनुसार, तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खुले। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही तिजोरी के आसपास साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उसके पास कोई फालतू सामान, झाड़ू या टूटा-फूटा सामान न रखें क्योंकि यह धन की ऊर्जा को रोक सकता है। वहीं रोज शाम तिजोरी के पास एक दीपक जलाएं हैं, जिससे घर में धन की बरकत बनी रहती है। साथ ही तिजोरी में मां लक्ष्मी की एक बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर या स्टिकर रखना भी शुभ माना जाता है।
तिजोरी में रखें सिर्फ जरूरी सामान
तिजोरी में केवल जरूरी वस्तुएं ही रखें जैसे कैश, ज्वैलरी, ज़रूरी कागज़ात, चैकबुक आदि। अनुपयोगी चीजें जैसे दवाइयां, पुराने बर्तन या खराब मोबाइल तिजोरी में न रखें। यदि किसी कारणवश वेस्ट दिशा में तिजोरी रखना संभव न हो तो उत्तर दिशा को दूसरा विकल्प माना जाता है, लेकिन उस स्थिति में भी अन्य वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। यह आसान लेकिन जरूरी सुझाव किसी भी घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं, बशर्ते इन्हें सही ढंग से अपनाया जाए।