मूलांक 1 और 9: सूर्य और मंगल की दमदार ऊर्जा से बनती है,
लीडरशिप और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी
1 days ago
Written By: Aniket Prajapati
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जीवन में मूलांक का बहुत गहरा असर होता है। मूलांक न सिर्फ व्यक्तित्व बनाता है, बल्कि करियर, सफलता और जीवन के संघर्षों की दिशा भी तय करता है। ज्योतिष में मूलांक 1 और 9 को सबसे शक्तिशाली मूलांकों में माना गया है। मूलांक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि मूलांक 9 मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। ये दोनों ग्रह उर्जा, शक्ति, नेतृत्व और दृढ़ता के प्रतीक हैं। इस कारण इन मूलांक वाले लोग अपने व्यक्तित्व, मेहनत और जुनून के दम पर खास पहचान बनाते हैं। अक्षय खन्ना (मूलांक 1) और बॉबी देओल (मूलांक 9) इसका उदाहरण हैं।
कौन आते हैं मूलांक 1 और मूलांक 9 में?
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। वहीं 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 9 के अंतर्गत आते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार 28 मार्च को जन्मे एक्टर अक्षय खन्ना मूलांक 1 से प्रभावित हैं, जबकि 27 जनवरी को जन्मे बॉबी देओल मूलांक 9 वाले हैं।
मूलांक 1 की खासियत: जन्मजात लीडर और महत्त्वाकांक्षी व्यक्तित्व
मूलांक 1 सूर्य का माना जाता है, जो इन्हें मजबूत इरादों वाला और आत्मविश्वासी बनाता है। इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी लीडरशिप क्वालिटी है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाते हैं। हार न मानना, खुद रास्ता बनाना और हर चुनौती का सामना करना इनकी आदत होती है। कार्यक्षेत्र में भी ये नेतृत्व की भूमिका में नजर आते हैं।
मूलांक 9 की खासियत: ऊर्जा, जुनून और योद्धा जैसे गुण
मूलांक 9 मंगल ग्रह से जुड़ा है, जो साहस, ऊर्जा और संघर्ष की क्षमता देता है। ये लोग हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं और काम के प्रति अपने जुनून से सफलता पाते हैं। इनके अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति होती है और ये हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। लोग इनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर इन्हें फॉलो भी करते हैं।
कौन से क्षेत्र इन मूलांकों के लिए सबसे बेहतर?
मूलांक 1 और 9 वाले लोग इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा चमकते हैं—
- एक्टिंग
- मीडिया और संचार
- आर्मी, पुलिस, प्रशासन
- बिजनेस और स्टार्टअप
- खेल
- टेक्निकल और स्ट्रेटेजी वाले क्षेत्र