कांवड़ यात्रा की इच्छा रखने वाले अगर नहीं जा पा रहें,
तो ऐसे घर बैठे पाएं इस यात्रा का फल
5 days ago
Written By: ANJALI
हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। यह यात्रा भक्तों द्वारा भगवान शिव के प्रति समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। साल 2025 में कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई, सावन शिवरात्रि के दिन समाप्त होगी। लेकिन कई भक्त इस यात्रा पर जाने में असमर्थ होते हैं, फिर भी वे इसका पुण्य प्राप्त करना चाहते हैं। अगर आप भी घर बैठे कांवड़ यात्रा का लाभ पाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय अपनाएं।
1. सावन शिवरात्रि (23 जुलाई) पर करें जलाभिषेक
23 जुलाई, बुधवार को सुबह, प्रदोष काल (शाम) या रात्रि में स्नान करके पवित्र हो जाएं।
घर पर ही किसी पवित्र नदी के जल (गंगाजल, यमुना जल आदि) से शिवलिंग का अभिषेक करें।
अगर शिवलिंग न हो, तो किसी शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही तांबे के बर्तन में जल चढ़ाएं।
2. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
जलाभिषेक के समय "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥" इस मंत्र का जाप करें। इससे आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3. सावन शिवरात्रि पर करें व्रत
जो लोग कांवड़ यात्रा का पुण्य पाना चाहते हैं, उन्हें 23 जुलाई को व्रत जरूर रखना चाहिए।
इस दिन फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण करें और शिवजी की कथा सुनें।
4. दान-पुण्य और सेवा का महत्व
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या जल का दान करें।
किसी को भी खाली हाथ न जाने दें, यह शिवजी को प्रसन्न करने का सरल उपाय है।