23 जून को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,
मिल सकते है शुभ संदेश
1 months ago
Written By: ANJALI
23 जून 2025, सोमवार का दिन खास योगों में मनाया जाएगा। इस दिन धृति योग और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और क्या करें शुभ उपाय।
वृषभ राशि:
चंद्रमा के अपनी ही राशि में होने से वृषभ जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धन लाभ के योग बन रहे हैं, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध व शहद चढ़ाएं।
कर्क राशि:
इस दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे, नौकरी या बिजनेस में सफलता मिलेगी।
सोशल नेटवर्किंग से नए अवसर प्राप्त होंगे।
लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 2
उपाय: दूध व चावल का दान करें, चंद्रमा को जल अर्पित करें।
कन्या राशि:
नौकरी या इंटरव्यू में शुभ समाचार मिल सकता है।
कानूनी मामलों में जीत मिलेगी, भाग्य मजबूत होगा।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि:
प्रेम संबंधों में खुशहाली आएगी, विवाह योग बन सकते हैं।
छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 8
उपाय: "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि:
मीडिया, कला या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्धि या लाभ होगा।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 3
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं, केले का दान करें।