हरतालिका तीज पर इस जगह पर जलायें दीपक,
जीवन में आयेगी खुशहाली
1 months ago
Written By: ANJALI
हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाल जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं।
मान्यता है कि पूजा-पाठ के साथ-साथ इस दिन शाम को घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाना भी बेहद शुभ होता है। दीपक की रोशनी से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए
1. पूजा स्थान पर
तीज की शाम सबसे पहले पूजा घर में घी का बड़ा दीपक जलाएं और इसे पूरी रात जलने दें। यह दीपक न सिर्फ पूजा को पूर्णता प्रदान करता है बल्कि इससे घर में देवी-देवताओं का वास होता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2. मुख्य द्वार पर
पूजा के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर जलाया गया दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और इसे सौभाग्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कोशिश करें कि यह दीपक रातभर जलता रहे।
3. तुलसी के पौधे के पास
हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। हरतालिका तीज की शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना घर में धन-धान्य की वृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि का कारक होता है। यह उपाय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना गया है।
4. रसोईघर में
रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। इस दिन रसोईघर में दीपक जलाने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही परिवार पर हमेशा बरकत बनी रहती है।