इन 2 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा,
जानें पूजा विधि और लाभ
1 months ago
Written By: ANJALI
हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र मनाया जाता है। इस साल 26 जून से लेकर 04 जुलाई तक गुप्त नवरात्र है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही देवी मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर परेशानी दूर होती है। ज्योतिषियों की मानें तो गुप्त नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर देवी मां मेहरबान रहेंगी। उनकी कृपा से सभी दुख और दर्द दूर हो जाएंगे। साथ ही खुशियों से जीवन भर जाएगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान वृषभ राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही धन की परेशानी दूर होगी। करियर या कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बिगड़े या रुके काम बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। आय में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। सुख और सौभाग्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुप्त नवरात्र के दौरान मां दुर्गा को पूजा के समय श्रीफल अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को गुप्त नवरात्र के दौरान सभी शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा की कृपा से आर्थिक परेशानी दूर होगी। घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। कई माध्यम से धन लाभ होगा। सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। इससे बिगड़े काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। अल्प प्रयास से सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। राजकीय तंत्र से फायदा होगा। अविवाहित जातकों का रिश्ता फिक्स हो सकता है। गुप्त नवरात्र के दौरान भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा करें। वहीं,पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल की खीर भोग में अर्पित करें।