आज से शुरु हो रहा है आश्विन माह,
इस महीने पड़ेंगे ये व्रत त्योहार
1 days ago
Written By: ANJALI
हिंदू पंचांग में आश्विन माह का विशेष महत्व है। साल 2025 में आश्विन मास की शुरुआत 8 सितंबर, सोमवार से हो रही है और यह 7 अक्टूबर, मंगलवार तक चलेगा। इस माह का समापन शरद पूर्णिमा के दिन होगा, जिसके बाद कार्तिक माह की शुरुआत होगी। आश्विन मास को पितृ तर्पण और मां दुर्गा की उपासना के लिए खास माना जाता है। इस महीने में पितृपक्ष, जीवित्पुत्रिका, इंदिरा एकादशी, सर्वपितृ अमावस्या, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं।
आश्विन माह 2025 के व्रत और पर्व
पितृपक्ष – 8 सितंबर से 21 सितंबर तक (श्राद्ध, तर्पण और पितरों को श्रद्धांजलि देने का समय)
जीवित्पुत्रिका व्रत – 14 सितंबर 2025 (संतान की लंबी आयु के लिए व्रत)
इंदिरा एकादशी – 17 सितंबर 2025 (पूर्वजों की मुक्ति के लिए व्रत)
सर्वपितृ अमावस्या – 21 सितंबर 2025 (पितृपक्ष का अंतिम दिन)
शारदीय नवरात्रि आरंभ – 22 सितंबर 2025 (मां दुर्गा की उपासना का पर्व)
सरस्वती आवाहन – 29 सितंबर 2025 (विद्या और ज्ञान की देवी की आराधना का प्रारंभ)
दुर्गा अष्टमी – 30 सितंबर 2025 (मां दुर्गा की अष्टम स्वरूप की पूजा)
महानवमी – 1 अक्टूबर 2025 (दुर्गा पूजा का समापन)
विजयादशमी/दशहरा – 2 अक्टूबर 2025 (अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व)
पापांकुशा एकादशी – 3 अक्टूबर 2025 (पापों के नाश के लिए व्रत)