कहीं आपकी भी रोजाना 3-5 बजे की बीच टूटती है नींद,
जानें क्या है इसके पीछे की कहानी
3 days ago
Written By: anjali
अगर आप अक्सर रात के 3 से 5 बजे के बीच नींद से जाग जाते हैं और फिर सो नहीं पाते, तो यह सामान्य नींद टूटने से कहीं ज्यादा गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समय चिंता, तनाव या शरीर की प्राकृतिक लय (सर्कैडियन रिदम) में गड़बड़ी जैसी समस्याओं की ओर इशारा करता है। वहीं, कुछ लोग इसे आध्यात्मिक जागृति या दिव्य ऊर्जा से जुड़ाव मानते हैं।
वुल्फ ऑवर (Wolf Hour) क्या है?
विज्ञान और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, रात 3 से 5 बजे के बीच का समय "वुल्फ ऑवर" कहलाता है। इस दौरान शरीर भावनात्मक अधिभार, हार्मोनल बदलाव और अवचेतन बेचैनी के प्रति अधिक संवेदनशील होता है।
क्यों खुल जाती है इस समय नींद?
तनाव और चिंता – दिनभर की चिंताएं रात में नींद खोल देती हैं। सर्कैडियन रिदम में गड़बड़ी – अनियमित नींद, जेट लैग या रोशनी का प्रभाव शरीर की प्राकृतिक घड़ी को बिगाड़ सकता है। हार्मोनल असंतुलन – कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का बढ़ना नींद में खलल डाल सकता है। सपने या अवचेतन बेचैनी – डरावने सपने या मन के गहरे विचार जगा सकते हैं।
कैसे सुधारें नींद?
तनाव कम करें – मेडिटेशन, योग या गहरी सांस लेने के व्यायाम करें। नींद का नियम बनाएं – रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें। बेडरूम का माहौल – कमरे को अंधेरा, शांत और ठंडा रखें। सोने से पहले मोबाइल-लैपटॉप से दूर रहें। कैफीन और अल्कोहल से परहेज – सोने से पहले इनके सेवन से बचें।
डॉक्टर से सलाह लें – अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो नींद विशेषज्ञ से परामर्श करें। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके बेहतर नींद पा सकते हैं।