जिंदगी की भागदौड़ में बढ़ रहा तनाव,
‘थेरेप्यूटिक लेजीनेस’ बन रहा नया उपाय
1 days ago
Written By: Aniket Prajapati
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में इंसान सुबह उठते ही मशीन की तरह काम में लग जाता है। काम पर पहुंचने की जल्दी, सोशल मीडिया अपडेट रखने की होड़ और पूरे दिन टारगेट का दबाव लोगों को लगातार दौड़ में लगाए रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दिमाग की भी एक सीमा होती है। अगर उसे ओवरलोड किया जाए तो वह भी मशीन की तरह हैंग होने लगता है। इसी कारण दुनिया में एक नया कॉन्सेप्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है— ‘थेरेप्यूटिक लेजीनेस’। इसका मतलब आलस नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग को बिना अपराधबोध के कुछ मिनट आराम देना है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कभी-कभी रुक जाना भी सेहत के लिए जरूरी है।
जिंदगी में ब्रेक क्यों जरूरी है?
आज लोग कुछ न करने को भी गलत समझने लगे हैं, जबकि रिसर्च बताती है कि हर 90 मिनट बाद 5–10 मिनट का माइंड ब्रेक दिमाग को रीसेट कर देता है। इससे मूड ठीक होता है, क्रिएटिविटी बढ़ती है और तनाव कम होता है। ‘थेरेप्यूटिक लेजीनेस’ यानी दो मिनट बिना फोन के, बस सांसों पर ध्यान देना, आस-पास की चीज़ें महसूस करना और खुद को थोड़ी देर खाली रहने देना। हार्वर्ड की एक रिसर्च के अनुसार सिर्फ रिलैक्सेशन से स्वास्थ्य समस्याओं की जरूरत 43% तक कम हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इंसान लगातार बिना रुके चलता रहे तो anxiety, BP बढ़ना, नींद खराब होना और दिल पर दबाव जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
बीपी को कंट्रोल रखने के आसान उपाय
- खूब पानी पिएं
- स्ट्रेस कम करें
- खाना समय से खाएं
- जंक फूड से बचें
- 6–8 घंटे की नींद लें
- फास्टिंग ज्यादा ना करें
हार्ट को नेचुरली मजबूत कैसे बनाएं?
एक चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी और 5 तुलसी के पत्तों को उबालकर काढ़ा बनाएं। इसे रोज़ पीने से हृदय की ब्लॉकेज कम होने में मदद मिलती है।
किडनी को बचाने का घरेलू तरीका
सुबह नीम के पत्तों का रस पिएं और शाम को पीपल के पत्तों का रस लें। इससे किडनी को मजबूती मिलती है।
लिवर को हेल्दी रखने के उपाय
- शुगर कंट्रोल करें
- वजन कम करें
- लाइफस्टाइल सुधारें
- कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं
- ब्रेन को हेल्दी रखने के आसान उपाय
- नियमित एक्सरसाइज
- संतुलित आहार
- तनाव से दूरी
- म्यूजिक सुनना
- अच्छी नींद लेना