रोजाना लगाती हैं लिपस्टिक,
तो जान लें इसके 5 बड़े नुकसान
1 months ago
Written By: ANJALI
लिपस्टिक हर महिला की ब्यूटी किट का अहम हिस्सा होती है। यह न केवल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बूस्ट करती है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस वर्किंग वूमन तक, हर किसी के बैग में लिपस्टिक जरूर मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है? आइए जानते हैं, लिपस्टिक के ज़्यादा इस्तेमाल से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
1. होंठों में ड्राईनेस और क्रैकिंग
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स और कलर एजेंट्स आपके होंठों को ड्राई बना सकते हैं। लगातार लगाने से लिप्स पर जलन, खुजली और फटने की समस्या हो सकती है।
2. हॉर्मोनल इंबैलेंस का खतरा
अधिकतर लिपस्टिक में लेड (Lead) पाया जाता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से यह शरीर में जमा होकर हॉर्मोनल इंबैलेंस, प्रजनन संबंधी दिक्कतें और यहां तक कि दिमागी विकास पर भी असर डाल सकता है।
3. होंठों के रंग में बदलाव
लगातार लिपस्टिक लगाने से आपके होंठों का नैचुरल पिंक कलर फीका पड़ सकता है। कुछ समय बाद लिप्स डार्क या ब्लैकिश दिखने लगते हैं।
4. गंभीर बीमारियों का खतरा
लिपस्टिक में मौजूद पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम जैसे केमिकल्स कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। लंबे समय तक इनका असर शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर ले जा सकता है।
5. डाइजेशन पर बुरा असर
खाने-पीने के दौरान लिपस्टिक का थोड़ा हिस्सा पेट में चला जाता है। इससे लिवर और पेट पर दबाव पड़ता है और डाइजेशन बिगड़ सकता है। इसके अलावा स्किन इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।
कैसे बचें इन नुकसानों से?
रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचें।
हमेशा ब्रांडेड और केमिकल-फ्री लिपस्टिक चुनें।
लिपस्टिक लगाने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए लिप बाम और नारियल तेल का इस्तेमाल करें।
ज्यादा देर तक धूप और धूल में न रहें।
रात को सोने से पहले लिपस्टिक को पूरी तरह हटाकर ही सोएं।