Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

चावल के पानी को फेंकने से पहले पढ़ ले ये आर्टिकल, बाद में पड़ सकता है पछताना

1 months ago
Written By: ANJALI

ज्यादातर लोग चावल बनाते समय उसका पानी नाली में बहा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पानी आपकी त्वचा और बालों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है? चावल का पानी, जिसे मांड भी कहा जाता है, कोरियन ब्यूटी रूटीन का एक अहम हिस्सा रहा है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, बल्कि बालों को भी मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि चावल के पानी का उपयोग कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं।

चावल के पानी से बनाएं होममेड हेयर शैंपू
एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में चावल के पानी से बने शैंपू के बारे में जानकारी साझा की है। यह शैंपू लिक्विड नहीं, बल्कि पाउडर फॉर्म में होता है और कभी खराब नहीं होता। इसे एक बार बनाकर महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

सामग्री:
100 ग्राम रीठा

100 ग्राम शिकाकाई

अलसी के बीज

मेथी दाना

आंवला पाउडर

नीम पाउडर

चावल का पानी

बनाने की विधि:
रीठा, शिकाकाई और अलसी के बीजों को अलग-अलग पीसकर पाउडर बना लें।

मेथी दाने का भी पाउडर बनाएं।

सभी पाउडर को मिलाकर इसमें आंवला और नीम पाउडर मिला दें।

इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

इस्तेमाल का तरीका:
नहाने से 10 मिनट पहले थोड़ा पाउडर लेकर चावल के पानी के साथ पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

इस शैंपू के इस्तेमाल से बाल लंबे, काले, घने और चमकदार बनेंगे।

चावल का पानी बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
चावल के पानी में विटामिन-बी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। यह बालों के झड़ने को रोकता है, उन्हें मजबूत बनाता है और प्राकृतिक चमक लौटाता है। साथ ही बात सिल्की और स्मूथ भी हो जाते है। 

त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
चावल का पानी स्किन के लिए भी कमाल का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसावट आती है और ग्लो बढ़ता है। कोरियन ब्यूटी टिप्स में भी चावल के पानी को टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चावल के पानी को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं।
15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। चावल का पानी एक सस्ता और प्राकृतिक उपाय है, जो आपकी त्वचा और बालों को खूबसूरत बना सकता है। अगली बार चावल का पानी फेंकने से पहले इसके गुणों का फायदा उठाएं और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनाएं!

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved