देश में फिर बढ़े कोरोना केस,
एक्टिव मरीजों की संख्या 7121 पहुंची
1 months ago
Written By: NEWS DESK
देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 7121 हो गई है। बीते 24 घंटे में 300 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। केरल में सबसे अधिक 2223, गुजरात में 1223, दिल्ली में 757 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव मरीज हैं।
10 दिन में 3000 नए केस, 74 मौतें
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए वैरिएंट के चलते अब तक 74 मौतें हो चुकी हैं। सिर्फ मंगलवार को ही 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल में 3, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 1 शामिल है। बीते 10 दिन में करीब 3000 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों ने जान गंवाई है। प्रतिदिन औसतन 350 से अधिक नए केस दर्ज हो रहे हैं।
राज्यों की तैयारियां और गाइडलाइंस
केरल: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नया वैरिएंट बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। सभी अस्पतालों को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस की तकलीफ वाले मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
गुजरात: स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि राज्य सरकार कोविड से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ICU की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन परिवार से जुड़ा है, लेकिन अत्यधिक गंभीर नहीं है।
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
कर्नाटक: गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 25 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इसमें 5 ICU, 5 HDU, 5 प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए और 10 सामान्य बेड उपलब्ध कराए गए हैं।
उत्तराखंड: राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और गंभीर सांस संबंधी संक्रमण की रिपोर्टिंग को अनिवार्य किया गया है।
हिमाचल प्रदेश: राज्य में 3 जून को पहला केस सिरमौर जिले के नाहन में मिला। इसके बाद 4 जून से सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
क्या रहा राज्यवार आंकड़ा…
राज्य
|
एक्टिव केस
|
रिकवर
|
मौत
|
कुल केस
|
आंध्र प्रदेश
|
72
|
78
|
0
|
150
|
अरुणाचल प्रदेश
|
0
|
3
|
0
|
3
|
असम
|
6
|
12
|
0
|
18
|
बिहार
|
47
|
26
|
0
|
73
|
चंडीगढ़
|
3
|
2
|
0
|
5
|
छत्तीसगढ़
|
48
|
22
|
0
|
70
|
दिल्ली
|
757
|
1322
|
8
|
2087
|
गोवा
|
6
|
15
|
0
|
21
|
गुजरात
|
1223
|
719
|
2
|
1944
|
हरियाणा
|
125
|
107
|
0
|
232
|
हिमाचल प्रदेश
|
2
|
1
|
0
|
3
|
जम्मू-कश्मीर
|
9
|
9
|
0
|
18
|
झारखंड
|
10
|
9
|
1
|
20
|
कर्नाटक
|
459
|
817
|
11
|
1287
|
केरल
|
2223
|
2941
|
19
|
5183
|
मध्य प्रदेश
|
65
|
30
|
2
|
97
|
महाराष्ट्र
|
615
|
959
|
19
|
1593
|
मणिपुर
|
1
|
0
|
0
|
1
|
मिजोरम
|
0
|
2
|
0
|
2
|
ओडिशा
|
41
|
23
|
0
|
64
|
पुडुचेरी
|
10
|
96
|
0
|
106
|
पंजाब
|
33
|
18
|
2
|
53
|
राजस्थान
|
138
|
152
|
1
|
291
|
सिक्किम
|
33
|
33
|
0
|
66
|
तमिलनाडु
|
204
|
484
|
6
|
694
|
तेलंगाना
|
11
|
6
|
0
|
17
|
त्रिपुरा
|
1
|
0
|
0
|
1
|
उत्तराखंड
|
3
|
35
|
0
|
38
|
उत्तर प्रदेश
|
229
|
240
|
2
|
471
|
पश्चिम बंगाल
|
747
|
412
|
1
|
1160
|