शरीर में लानी है ऊर्जा,
तो रोजाना सुबह उठने के बाद कर ले ये काम
1 months ago Written By: ANJALI
हम सब चाहते हैं कि शरीर स्वस्थ रहे और मन हमेशा ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करे। लेकिन अक्सर सुबह की गलत आदतें हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा देती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फिटनेस केवल जिम जाने या कठिन वर्कआउट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सुबह की शुरुआत कैसे होती है, यह हमारी सेहत और दिनभर की ऊर्जा पर सबसे ज्यादा असर डालती है।
जल्दी उठने की आदत डालें
सुबह 5 से 6 बजे के बीच उठना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय शरीर डिटॉक्स मोड में होता है और मेटाबॉलिज्म भी सक्रिय होने लगता है। देर से उठना या ज्यादा आलस करना फिटनेस में रुकावट बन सकता है।
खाली पेट पानी पीना है जरूरी
सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। अगर आप इस आदत को नजरअंदाज करते हैं, तो सुस्ती और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें
सुबह का समय हल्की एक्सरसाइज, योगा या स्ट्रेचिंग के लिए सबसे उपयुक्त होता है। यह मांसपेशियों को लचीला बनाता है, रक्त संचार सुधारता है और दिनभर शरीर को चुस्त बनाए रखता है।
पौष्टिक नाश्ता लें
सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का आधार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स होना जरूरी है। जैसे – दलिया, अंडा, मूंगफली या ताजे फल। हल्का या असंतुलित नाश्ता सेहत के लिए सही नहीं है।
मानसिक स्वास्थ्य का रखें ख्याल
फिटनेस केवल शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। सुबह ध्यान या मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है और फोकस बढ़ता है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो शरीर फिट होते हुए भी मन थका हुआ महसूस करता है।