सुबह निने मुंह चबा ले ये पत्ती,
कई बीमारियां हो जायेंगे दूर
5 days ago
Written By: ANJALI
भारतीय रसोई में करी पत्ता का इस्तेमाल अधिकतर लोग सिर्फ तड़के के लिए करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसे रोज़ाना सुबह खाली पेट (बासी मुंह) चबाया जाए, तो यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं करी पत्ते के चमत्कारी फायदे—
1. कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
करी पत्ता शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इसका सेवन दिल की धमनियों को साफ रखता है और हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
2. शुगर लेवल रहता है बैलेंस
डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। नियमित सेवन से इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है और अचानक शुगर बढ़ने-घटने की समस्या कम होती है।
3. पाचन तंत्र को रखता है स्वस्थ
गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में करी पत्ता एक नैचुरल दवा की तरह काम करता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन्स) बाहर निकालने में मदद करता है।
4. वजन घटाने में सहायक
करी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। वजन घटाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
5. आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी
करी पत्ता विटामिन A और C से भरपूर होता है। यह आंखों की रोशनी को बनाए रखता है, बालों को जड़ से मजबूत करता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
सेवन का सही तरीका
सुबह उठकर खाली पेट 4–5 करी पत्ते अच्छी तरह चबाएं और फिर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। नियमित रूप से इस आदत को अपनाने पर कुछ ही दिनों में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।