देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: 10 दिन में 15 गुना बढ़े मामले,
अब तक 28 की मौत
8 days ago
Written By: NEWS DESK
COVID-19 Cases: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारी जारी आकड़ों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में कोरोना के मामले 15 गुना तक बढ़े हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 3807 तक पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है।
केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
मिली जाकारी के मुताबिक, कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं, जहां 1400 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां 506 एक्टिव केस पाए गए हैं। साथ ही कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी इन्हीं दोनों राज्यों में हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र और केरल में अब तक 7-7 लोगों की जान जा चुकी है।
तीन दिन में 21 मौतें, वैक्सीन लेने के बाद भी गई जान
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में देश में 21 लोगों की मौत हुई है। जिसमे 31 मई को बेंगलुरु में 63 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई। जिसमे खास बात यह रही कि उस मरीज ने कोरोना वैक्सीन की तीनों डोज ले रखी थीं।
कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराने को कहा गया है। राज्य में इस समय 238 एक्टिव केस हैं।
मिजोरम में 7 महीने बाद दो नए केस
मिजोरम में शुक्रवार को 7 महीने बाद कोविड के दो नए केस सामने आए हैं। राज्य में इससे पहले अक्टूबर 2024 में कोरोना का आखिरी मामला दर्ज हुआ था, तब 73 लोग संक्रमित हुए थे। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, हाथ धोने और भीड़ से बचने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा टेस्ट
महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, शनिवार को 68 नए मामले सामने आए। जिनमे जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में 411 केस रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान राज्य में 10,324 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें 681 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में दो केस
वहीं जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड के दो केस मिले। दोनों मरीज केरल के हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। अब तक देश के 10 राज्यों में कुल 28 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर रख रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
क्या हैं राज्यवार आकड़े
राज्य
|
सैंपल टेस्टिंग
|
कुल पॉजिटिव
|
एक्टिव केस
|
रिकवर
|
मौतें
|
केरल
|
डेटा जारी नहीं
|
1963
|
1400
|
556
|
7
|
दिल्ली
|
डेटा जारी नहीं
|
796
|
436
|
357
|
3
|
महाराष्ट्र
|
10,324
|
681
|
485
|
189
|
7
|
गुजरात
|
डेटा जारी नहीं
|
430
|
320
|
109
|
1
|
कर्नाटक
|
डेटा जारी नहीं
|
425
|
238
|
183
|
4
|
तमिलनाडु
|
डेटा जारी नहीं
|
408
|
199
|
206
|
1
|
राजस्थान
|
डेटा जारी नहीं
|
78
|
62
|
16
|
1
|
उत्तर प्रदेश
|
डेटा जारी नहीं
|
32
|
19
|
11
|
2
|
मध्य प्रदेश
|
डेटा जारी नहीं
|
23
|
19
|
2
|
2
|
बिहार
|
डेटा जारी नहीं
|
21
|
19
|
2
|
0
|
पंजाब
|
डेटा जारी नहीं
|
10
|
6
|
3
|
1
|
छत्तीसगढ़
|
डेटा जारी नहीं
|
0
|
0
|
0
|
0
|
हरियाणा
|
244
|
46
|
31
|
15
|
0
|