कोरोना का नया वैरिएंट देश में फैला,
30 राज्यों में एक्टिव केस 7 हजार पार, चिंता का कारण बनी बढ़ती मौतें
1 months ago
Written By: NEWS DESK
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस बार एक नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है, जिससे 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केसों की संख्या 7,121 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में औसतन हर दिन 400 नए मामले दर्ज हो रहे हैं।
केरल बना हॉटस्पॉट, अब तक 2223 एक्टिव केस
केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, जहां 2223 एक्टिव मरीज हैं। राज्य सरकार ने अस्पतालों को जून 2023 की कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों का कोविड टेस्ट जरूरी कर दिया गया है।
कोरोना से अब तक 74 मौतें, सबसे ज्यादा केरल और महाराष्ट्र में
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ पिछले एक हफ्ते में 30 मौतें हुई हैं। मंगलवार को ही 6 मरीजों की मौत हुई। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19-19 मौतें दर्ज हुई हैं।
PM मोदी से मिलने के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य
बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले सभी मंत्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है।
राज्यों का हाल और तैयारियां
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य में कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी है। ऑक्सीजन प्लांट, दवाएं और अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं।
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
गुजरात: स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि वर्तमान वैरिएंट ओमिक्रॉन परिवार से संबंधित है और उतना गंभीर नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि सर्दी-खांसी या गले में दर्द होने पर व्यक्ति को खुद को क्वारंटीन कर लेना चाहिए। अस्पतालों में वेंटिलेटर, ICU और बेड की व्यवस्था पूरी है।
कर्नाटक: गुलबर्गा मेडिकल इंस्टीट्यूट में 25 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है, जिसमें ICU, HDU और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उत्तराखंड: राज्य सरकार ने अस्पतालों में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड और इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों की रिपोर्टिंग को लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश: राज्य में पहला कोविड मामला 3 जून को सिरमौर जिले के नाहन में सामने आया। इसके बाद 4 जून से अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
केरल-महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19-19 मौतें
राज्य
|
एक्टिव केस
|
रिकवर
|
मौतें
|
कुल केस
|
आंध्र प्रदेश
|
72
|
78
|
0
|
150
|
अरुणाचल प्रदेश
|
0
|
3
|
0
|
3
|
असम
|
6
|
12
|
0
|
18
|
बिहार
|
47
|
26
|
0
|
73
|
चंडीगढ़
|
3
|
2
|
0
|
5
|
छत्तीसगढ़
|
48
|
22
|
0
|
70
|
दिल्ली
|
757
|
1322
|
8
|
2087
|
गोवा
|
6
|
15
|
0
|
21
|
गुजरात
|
1223
|
719
|
2
|
1944
|
हरियाणा
|
125
|
107
|
0
|
232
|
हिमाचल प्रदेश
|
2
|
1
|
0
|
3
|
जम्मू-कश्मीर
|
9
|
9
|
0
|
18
|
झारखंड
|
10
|
9
|
1
|
20
|
कर्नाटक
|
459
|
817
|
11
|
1287
|
केरल
|
2223
|
2941
|
19
|
5183
|
मध्य प्रदेश
|
65
|
30
|
2
|
97
|
महाराष्ट्र
|
615
|
959
|
19
|
1593
|
मणिपुर
|
1
|
0
|
0
|
1
|
मिजोरम
|
0
|
2
|
0
|
2
|
ओडिशा
|
41
|
23
|
0
|
64
|
पुडुचेरी
|
10
|
96
|
0
|
106
|
पंजाब
|
33
|
18
|
2
|
53
|
राजस्थान
|
138
|
152
|
1
|
291
|
सिक्किम
|
33
|
33
|
0
|
66
|
तमिलनाडु
|
204
|
484
|
6
|
694
|
तेलंगाना
|
11
|
6
|
0
|
17
|
त्रिपुरा
|
1
|
0
|
0
|
1
|
उत्तराखंड
|
3
|
35
|
0
|
38
|
उत्तर प्रदेश
|
229
|
240
|
2
|
471
|
पश्चिम बंगाल
|
747
|
412
|
1
|
1160
|