यूरिन एसिड से है परेशान तो भारती सिंह का ये नुस्खा करें ट्राई,
जानें कैसे बनाएं
1 months ago
Written By: ANJALI
यूरिन इंफेक्शन यानी Urinary Tract Infection (UTI) महिलाओं में बेहद आम समस्या है। यह तब होता है जब बैक्टीरिया यूरेथरा में प्रवेश कर ब्लैडर तक पहुंच जाते हैं और संक्रमण फैला देते हैं। इसके कारण पेशाब के दौरान जलन, दर्द, तेज गंध या झाग जैसी परेशानियां होने लगती हैं। आमतौर पर डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाइयां सुझाते हैं, लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह ने इस समस्या को बिना दवा, केवल एक देसी नुस्खे से दूर किया।
भारती सिंह का घरेलू उपाय
अपने पॉडकास्ट में भारती सिंह ने बताया कि उन्हें यूरिन इंफेक्शन हुआ था और डॉक्टर ने एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने दवाइयों के बजाय जीरा और अजवाइन का पानी पीना शुरू किया। भारती के अनुसार, इस उपाय से केवल तीन दिनों में ही जलन और दर्द में काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है।
जीरा और अजवाइन का पानी क्यों है फायदेमंद?
एंटीमाइक्रोबियल गुण: जीरा और अजवाइन दोनों में बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती है। डाइजेशन में सुधार: यह पानी पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं को कम करता है। सूजन कम करता है: हल्का गर्म पानी सूजन और इंफेक्शन के असर को कम करने में मदद करता है।
इसे कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा या अजवाइन डालें।
इसे अच्छे से उबाल लें।
पानी को छानकर हल्का गर्म ही पिएं।
दिन में दो बार सेवन करने पर फर्क दिखने लगता है।
यूरिन इंफेक्शन (UTI) के लक्षण
पेशाब करते समय जलन या दर्द
पेशाब में तेज गंध या झाग
बार-बार पेशाब आने की समस्या
पेट या कमर के निचले हिस्से में दर्द
ध्यान रखने योग्य बातें
हल्के संक्रमण में जीरा और अजवाइन का पानी मददगार हो सकता है।
लेकिन यदि लक्षण लगातार बने रहें या गंभीर हो जाएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
पानी ज्यादा पिएं और शरीर की हाइजीन का ध्यान रखें।