Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सोने के बाद भी लग रही है नींद तो, आपकी बॉडी दे रही है ये खास संकेत

10 days ago
Written By: ANJALI

किसी भी मशीन को अगर आप लगातार बिना रुके चलाते रहेंगे, तो उसका जल्दी खराब होना लाजमी है। इसी तरह हमारा शरीर भी एक तरह की मशीन ही है, जिसे अगर रोजाना 7-8 घंटे की नींद नहीं मिलती है (Lack of Sleep), तो यह भी धीरे-धीरे अंदर से खराब होने लगता है।

हालांकि, आजकल बिजी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। काम का बोझ, तनाव, गलत लाइफस्टाइल और डिजिटल डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसलिए ज्यादातर लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो शरीर कई संकेत (Signs of Lack of Sleep) देता है। इन संकेतों को पहचानकर आप समय रहते सुधार कर सकते हैं, ताकि आगे चलकर आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

दिनभर थकान और सुस्ती महसूस होना
अगर आप रात में सोने के बावजूद दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह संकेत है कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही। नींद की कमी से शरीर को भरपूर आराम नहीं मिलता, जिससे एनर्जी लेवल कम हो जाता है।

बार-बार मूड स्विंग होना
नींद पूरी न होने का सीधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। चिड़चिड़ापन, गुस्सा, उदासी या बिना वजह तनाव महसूस होना नींद की कमी के लक्षण हैं। नींद की कमी सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन्स को प्रभावित करती है। इसलिए बार-बार मूड स्विंग्स होते हैं।

फोकस में कमी और याददाश्त कमजोर होना
अगर आपको काम पर फोकस करने में दिक्कत हो रही है या छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं, तो यह नींद की कमी का संकेत हो सकता है। नींद दिमाग को रिस्टोर करने और याददाश्त मजबूत करने में मदद करती है।

सुबह उठते ही सिरदर्द होना
कई बार नींद पूरी न होने पर सुबह सिरदर्द या भारीपन महसूस होता है। यह शरीर का संकेत है कि उसे पूरा आराम नहीं मिला है।

भूख कम या ज्यादा लगना
नींद की कमी से भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स- ग्रेलिन और लेप्टिन असंतुलित हो जाते हैं। इससे या तो बहुत ज्यादा भूख लगती है या बिल्कुल नहीं लगती। इसकी वजह से वजन बढ़ने या घटने की समस्या हो सकती है।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन
अगर आपकी आंखों के नीचे लगातार डार्क सर्कल्स बने रहते हैं या आंखें सूजी हुई लगती हैं, तो यह नींद की कमी का संकेत है।

बार-बार बीमार पड़ना
नींद हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। अगर आपको जल्दी-जल्दी सर्दी, खांसी या इन्फेक्शन हो रहा है, तो यह नींद की कमी के कारण हो सकता है।

दिल की धड़कन तेज होना या ब्लड प्रेशर बढ़ना
इनसोम्निया या नींद की कमी से दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्ट्रेस हार्मोन्स बढ़ने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट प्रभावित होता है।

रात में बार-बार नींद टूटना
अगर आप रात में बार-बार उठते हैं और दोबारा सोने में दिक्कत होती है, तो यह नींद के पैटर्न में गड़बड़ी का संकेत है।

दिन में झपकी आना
अगर आप दिन में बैठे-बैठे ही नींद महसूस करते हैं या झपकी ले लेते हैं, तो यह भी नींद की कमी का संकेत है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved